राज्य स्तरीय संगोष्ठी में प्रयागराज के चार शिक्षक सम्मानित
प्रयागराज, मई 20 -- मिशन शिक्षण संवाद की टीम 'पढ़ाई से प्रतियोगिता तक' की ओर से वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक संगोष्ठी में प्रयागराज के चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौना के शिक्षक भारतेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों के मार्गदर्शन, शंख धर द्विवेदी को अध्ययन सामग्री वितरण, अंतरिक्ष शुक्ला को जनपद एडमिन तथा शत्रुंजय शर्मा को फाइनल वर्कशीट जांच में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.