राज्य स्तरीय शूटिंग में करनावल के आदित्य ने जीता रजत पदक
मेरठ, जून 30 -- कस्बा करनावल के 16 वर्षीय निशानेबाज आदित्य धनकड़ ने दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। दिल्ली के तुगलाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दिल्ली समेंत विभिन्न राज्यों के सैकड़ों निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की 25 मीटर स्पर्धा में आदित्य धनकड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।आदित्य ने बताया कि वह वर्तमान में पंचकूला स्थित शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रहा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, प्रशिक्षकों और नियमित अभ्यास को दिया। यह भी पढ़ें- राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.