राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में अलोक सिंह सैनी ने जीता रजत
रुडकी, सितम्बर 22 -- देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में आयोजित 24वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की की तपस्या शूटिंग रेंज के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। दो से आठ अगस्त तक चली प्रतियोगिता में तपस्या शूटिंग रेंज के निशानेबाज अलोक सिंह सैनी ने 50 मीटर ओपन साइट स्पर्धा के टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और शूटिंग रेंज से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। प्रतियोगिता में पदक जीतकर रुड़की लौटने पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने अलोक सिंह सैनी का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने अलोक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। तपस्या शूटिंग रेंज के कोच दीपक सैनी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.