गौरीगंज, अगस्त 30 -- अमेठी। जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की दो छात्राओं ने शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया है। राज्य स्तरीय ट्रायल 31 अगस्त से सात सितंबर तक तथा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आठ से 11 सितंबर तक अलीगढ़ में प्रस्तावित है। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल में अंडर-14 वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय अमेठी की छात्रा श्रेया ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय संग्रामपुर की छात्रा नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दोनों बालिकाएं अपनी वार्डन शिक्षिका सीमा मिश्रा कस्तूरबा विद्यालय संग्रामपुर के सा...