सहारनपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर में तीन से छह फरवरी तक होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की टीम का चयन ट्रायल डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन सहारनपुर के तत्वावधान में स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमांशु कुमार, समर, भानु प्रताप, कार्तिक शर्मा, अविस मचल, आदित्य पंवार, रुद्र चौधरी, तुषार राणा, सम्राट, देव राणा, अनुराग और रोहन का चयन किया गया। वहीं अतिरिक्त खिलाड़ियों की सूची में विनीत चौहान, आशीष और युगराज को रखा गया। इस दौरान परमिल चौधरी, प्रदीप राठी, संदीप सिंह पुंडीर, गौरव अनिल चौहान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...