रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर। जिला खेल कार्यालय द्वारा अनुसूचित जनजाति ओपन बालक वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता एक और दो फरवरी तक आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि प्रतियोगिता में देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर कुल 13 सदस्य होंगे। प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज की फोटो लाना अनिवार्य है। विजेता, उपविजेता टीमों और टीम मैनेजर को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.