सुल्तानपुर, फरवरी 14 -- सुल्तानपुर l जिले के भुलकी खेल मैदान में 15 फरवरी रविवार को 26वीं शहीद मोहम्मद जावेद की याद में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l शहीद मो जावेद श्रीनगर में 29 अक्टूबर 2001 को आतंकवादियों के साथ हुए मुकाबले में शहीद हो गए थे l प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुशीद अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ अयोध्या बाराबंकी प्रयागराज लखनऊ अम्बेडकरनगर वाराणसी टीमें अपना दमखम दिखाएंगी l आयोजन सचिव मो साजिद ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई इसमें जिले के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा l आयोजन व्यवस्था में मो माजिद मो मतीन मो एजाज़ मो खालिद रहेंगे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.