जमशेदपुर, मार्च 7 -- राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की। बैठक में कार्यक्रम के दौरान विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी व स्टॉल लगाने, योजनाओं से लाभान्वित किए जाने वाले अधिक से अधिक लाभुकों की सूची तैयार करने तथा परिसंपत्ति वितरण की सूची बनाकर सौंपने का निर्देश दिया गया।डीडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के योग्य लाभुकों की पहचान कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था, लाभुकों की उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.