राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेलों की 17 से शुरुआत
रांची, जुलाई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सत्र 2026-27 के विद्यालयी खेल कैलेंडर के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता से आयोजन की शुरुआत होगी, जो कि 17 से 21 जुलाई तक खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा। सभी प्रमंडल के विजेता जिला को निर्देश दिया गया है कि विजेता टीमों को 16 जुलाई को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम के रजिस्ट्रेशन हॉल में अनिवार्य रूप से रिपोर्ट कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 जुलाई तक और राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 जुलाई तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग रामगढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.