लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के निर्देशन व समग्र शिक्षा माध्यमिक के संरक्षत्व में 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में लखनऊ मण्डल के 23 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इनमें लखनऊ के 14 विद्यार्थी शामिल हैं। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. निदेश कुमार ने बताया कि चार दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी वाराणसी के पीएम श्री राजकीय क्वीन्स इण्टर कॉलेज में 16 से 19 दिसम्बर के बीच होगी। इस वर्ष का विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के स्टेम है। राजकीय इण्टर कॉलेज निशातगंज के शिक्षक सत्यम शिवम सुन्दरम को लखनऊ मण्डल का टीम प्रभारी नामित किया गया है। विद्यार्थियों के साथ वाराणसी जाएंगे। प्रदर्शनी में पूरे प्रदेश के 18 मण्डलों के 504 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.