मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- प्रभा देवी आदर्श कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। पांच दिसंबर को सम्पूर्णानन्द वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। 'नारी सशक्तिकरण: भ्रम अथवा यथार्थ' विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कनक प्रजापति ने पक्ष और अनशा आलम ने विपक्ष में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। क्रम में 10 दिसंबर को अयोध्या स्थित श्याम सुंदर सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित महीयषी महादेवी वाद-विवाद प्रतियोगिता में 'वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद' विषय पर असना नाज ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं का निर्देशन रीना गोयल द्वारा किया गया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.