राज्य स्तरीय रेन्बुकान कराटे का ट्रेनिंग कैंप का आयोजन
गिरडीह, जून 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। लायंस सेवा सदन इसरी बाजार में मंगलवार को 11वें राज्य स्तरीय रेन्बुकान कराटे का एक दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। रेन्बुकान कराटे इंडिया संघ द्वारा आयोजित कैंप में गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और देवघर जिलों के 100 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को सेल्फ डिफेंस की आधुनिक तकनीकों से रु ब रु कराना था। प्रशिक्षकों ने जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम आने वाली सेल्फ डिफेंस की बारीकियों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण मुख्य कोच रमेश कुमार महतो, युगल किशोर महतो, दिलीप दास, पायल कुमारी और आनंदी कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ। कराटे एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कराटे केवल खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा और अनुशासन का माध्यम भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.