नवादा, अप्रैल 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। 10वीं बिहार राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल बालक एवं बालिका अंडर-15 चैंपियनशिप के बालक वर्ग में नवादा जिले की टीम ने फाइनल खेल कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया है। जबकि, बालिका वर्ग की नवादा टीम ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले को खुश होने का मौका दे दिया है। जहानाबाद के इक्कील स्थित खेल मैदान में आयोजित चैंपियनिशप के तहत नवादा जिले की बालिका टीम में चाहत कुमारी कप्तान, निशा कुमारी उप कप्तान तथा सिमरन, सपना, मधु, खुशबू, हेमा, शिवानी, प्रियंका, सलोनी, प्रियांशी एवं रिया शामिल रहीं, वहीं बालक वर्ग में इंद्रजीत कुमार कप्तान व रजनीश कुमार उप कप्तान समेत रौशन, एमडी आलिया, रमेश, विकास, सूरज, अमन, रिशु, साहिल, अंकित, नीरज शामिल रहे। टीम कोच के रूप में गुलशन बाबू व टीम मैनेजर के रूप में नंदनी ...