बगहा, दिसम्बर 8 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के ओर से आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय योग बालिका खेल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण जिले के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। 03 से 06 दिसंबर तक प्रेक्षागृह, किला परिसर, मुंगेर में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के 07 प्रतिभागियों ने कुल 12 मेडल प्राप्त किया इसमें 08 गोल्ड 02 सिल्वर एवं 02 ब्रॉन्ज मेडल सम्मिलित है। इनके प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय योगासन जज सह एम.जे.के. कॉलेज के योग प्रशिक्षक पवन कुमार चौधरी ने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग में इलमराम चौक निवासी विकास कुमार की पुत्री अनाया कुमारी तथा आनंद नगर, बेतिया निवासी आनंद मोहन की पुत्री अस्तुति कुमारी की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर तथा रिदमिक पेयर योगासन इवेंट में 2झ्र2 स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही अनाया कुमार...