मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- दा स्पार्क पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा आर्या सहरावत ने सहारनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 10-12 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन जयपुर में 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मलकपुर शुगर फैक्ट्री के पूर्व चेयरमैन चौधरी धूम सिंह ने आर्या को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि आर्या की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों और योग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। यह भी पढ़ें- प्रांजल यादव ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता

हिंदी हिन्दुस्तान की स...