राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने जीते पदक
हजारीबाग, अगस्त 16 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। चाईबासा में 8 एवं 9 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में हजारीबाग की करीब 35 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक सहित मेरिट सूची में स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में सृष्टि जैन (30-35 आयुवर्ग), रेणु कुमारी (45 ) और अनिल कुमार मिश्र (45 ) शामिल हैं। वहीं सौम्या (18-21 आयुवर्ग) और शत्रुंजय कुमार (30-35 आयुवर्ग) ने रजत पदक जीता। 5वीं मेरिट सूची में संजू कुमारी (25-30), राकेश कुमार यादव (25-30) और अनीता गोस्वामी (30-35) तथा 6वीं मेरिट सूची में नेहा कुमारी (25-30) ने स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को समाजसेवी एवं योग प्रेमी श्रद्धानंद सिंह ने सम्मानित कर उनका उत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.