बगहा, अगस्त 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में 01 से 03 अगस्त 2026 तक आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में शहर के एमजेके कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एम.जे.के. कॉलेज, बेतिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य सहित कुल 18 पदक अर्जित किए। इस उपलब्धि के साथ महाविद्यालय ने न केवल पश्चिम चंपारण जिले बल्कि पूरे बिहार में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में एम.जे.के. कॉलेज के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्यतीनों पदकों पर कब्ज़ा जमाकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं ओवरऑल चैंपियनशिप में पटना प्रथम स्थान पर रहा, जबकि पश्चिम चंपारण का प्रतिनिधित्व कर रहे एम.जे.के. कॉलेज, बेत...