राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप को चयन कल
भदोही, जुलाई 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा प्रयागराज में होने वाली यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन दो अगस्त को काशी नरेश विश्वविद्यालय मैदान में होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव कैलाश नाथ पाल ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल दो अगस्त को सुबह सात बजे हास्टल मैदान में होगा। इस ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी सात-आठ अगस्त तक होने वाली ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी का एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा जारी यू आडी होना जरूरी है। इस प्रतियोगिता में 16 से 18 वर्ष तक के ही खिलाड़ी प्रतिभाग कर पाएंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर छात्रावास खेल मैदान में पहुंचना होगा। यह भी पढ़ें- Mathura News: 21वीं स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.