गाजीपुर, मई 8 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा महजबीन अंसारी ने राज्यस्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में जनपद का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि से महाविद्यालय और क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। महजबीन ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया था, जिसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए हुआ। यह कार्यक्रम एक से तीन मई तक विधानसभा, लखनऊ में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। महजबीन अंसारी ने सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और लेखन शैली की सराहना की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवा संसद में दिखायी प्रतिभा,मिला सम्मान महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने उनकी सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.