नैनीताल, फरवरी 25 -- नैनीताल। मेरा युवा भारत के तहत डीएसबी परिसर में 'आपातकाल के 50 वर्ष लोकतंत्र के लिए सबक' विषय पर बुधवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। जिसमें डीएसबी, वासुदेव लॉ कॉलेज आदि कॉलेजों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परिसर में आयोजित युवा संसद में अर्नव त्रिपाठी, नकुल देव साह, नंदिनी जोशी, प्राची जोशी, दिपांशु समेत दस प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया। प्रो. ललित तिवारी, दर्जाधारी शांति मेहरा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे। मुख्य अतिथि प्रो. संजय पंत रहे। यहां पूर्व छात्र महासंघ संयुक्त सचिव दीपक दास, आरती, हितेश, वैशाली रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.