कौशाम्बी, जुलाई 24 -- आगरा में प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चार से छह अगस्त तक किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय कौशाम्बी ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलीय टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन 25 जुलाई को अपरान्ह तीन बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में किया है। जानकारी देते हुए उप क्रीड़ाधिकारी अजय कुमार साहू ने बताया कि चार से छह अगस्त तक आगरा में प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेंगे। जिला स्तरीय ट्रायल्स के बाद मंडल स्तरीय ट्रायल्स 27 जुलाई को सुबह 11 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- महिला जिम्नास्टिक व कबड्डी का एकलव्य स्टेडियम में ट्रायल कल अत: इच्छुक खिलाड़ी उक्त आयोजन स...