राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में 40 विश्वविद्यालयों को पछाड़ लवी सिंह बनीं विजेता
बरेली, अक्टूबर 8 -- बरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा लवी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत की संकल्पना विषय पर हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 40 विश्वविद्यालयों के 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लवी ने युवा शक्ति, शिक्षा, नवाचार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण पर प्रभावी विचार रखे। प्रतियोगिता में पहले चरण के बाद 12 प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिसमें लवी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय और कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.