राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में बागेश्वर ने जीते 21 पदक
बागेश्वर, अक्टूबर 4 -- देवेंद्र पंडे, बागेश्वर। हल्द्वानी में आयोजित विद्यालयी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक जीते। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक तथा अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर सुंदर सिंह गढ़िया ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। शिक्षा विभाग की ओर से संगीता पांडे, दिव्या दोदियाल और कमल नगरकोटी सहायक कोच के रूप में शामिल रहे।स्वर्ण पदक जीतने वालों में चंदन सिंह, हिमांशु सिंह, सचिन कर्म्याल, दिव्यांशु, रोशनी आर्य, भूमिका बसेरा, सोनी और भानुप्रिया शामिल हैं। रजत पदक रुचि, किरण और जय ने जीते। कांस्य पदक दिव्यांशु सिंह, मनोज गढ़िया, उर्वशी भोज, गरिमा, जय, विनीता, शिवानी, सीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.