राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने दिखाया दमखम
रामगढ़, अगस्त 24 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी बरकाकाना में रविवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय(जोनल लेबल) बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ विधिवत किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला के सीनियर मैनेजर आशीष कुमार पति उपस्थित थे। उन्होंने मशाल प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि आशीष कुमार पति ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, एकता और टीम भावना को बढ़ावा देता है। साथ ही यह खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और संघर्ष करने की भावना विकसित करता है। खेल में जीत जहां नई प्रतिस्पर्धाओं की चुनौती के लिए तैयार करती है। वहीं हार से सीख लेकर खिलाड़ी सफलता की राह सुनिश्चित करता है। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.