राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन
गढ़वा, जून 23 -- गढ़वा। प्रतिनिधि 13 से 15 जून तक सरायकेला-खरसावां में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गणेशा बॉक्सिंग अकादमी और गढ़वा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमारी और चंद्रशेखर चौधरी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अभिनव कुमार, भव्य कुमार, अर्पना चौबे और श्रेयांशी कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक विजेताओं में आराध्या कुमारी, ध्रुव कुमार और मान्यता कुमारी शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गणेशा बॉक्सिंग अकादमी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित जिसमें मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.