राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते तीन पदक
बुलंदशहर, जून 22 -- सहारनपुर में 15 जून से आयोजित राज्य स्तरीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और जिले के खेल विभाग में खुशी का माहौल है। खेलो इंडिया बॉक्सिंग सेंटर के कोच सचिन शुक्ला ने बताया कि मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए बुलंदशहर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 67 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या सिंह ने रजत पदक, जबकि 33 किलोग्राम वर्ग में मोहिनी और 64 किलोग्राम वर्ग में पलक तिवारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- शाम्भवी ने रजत व तथा वर्चा ने जीता कांस्य पदक जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.