राज्य स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में गुरुग्राम के मुक्केबाज दिखाएंगे दम
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से अंडर-23 हरियाणा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन 16 मई को किया जाएगा। इन ट्रायल के माध्यम से हरियाणा टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुग्राम के कोचों व खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें वर्ष 2004 से वर्ष 2007 के बीच जन्मे खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। प्रत्येक जिला संघ से दो बालक और दो बालिका मुक्केबाजों के नाम मांगे गए हैं। इस प्रकार प्रत्येक जिले से कुल चार खिलाड़ियों को भेजा जाएगा। गुरुग्राम बॉक्सिंग से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी कोचों से कहा है कि पात्र खिलाड़ियों की पूरी जानकारी 12 मई तक उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते खिलाड़ियों की एंट्री भेजी जा सके। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.