बहराइच, दिसम्बर 18 -- बहराइच। डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. मदन लाल अग्रवाल स्मारक द्वितीय राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 दिसम्बर को इंदिरा स्टेडियम में सुबह 10.30 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर रवि गिरी तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह होंगे। डिस्ट्रिक्ट ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा व सचिव मनोज गुप्ता ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-15 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों से खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। सचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.