राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ाया मान
मऊ, सितम्बर 12 -- कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के होनहार छात्रों ने डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल को प्रथम स्थान दिलाकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सोमवार 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कोपागंज के अधिशासी अधिकारी डॉ. सीएल तिवारी मौजूद रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए विद्यालय के साथ ही पूरे जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनका उत्साहवर्धन और अभिनंदन किया जाना जरूरी है। इसी उद्देश्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.