बेगुसराय, जून 10 -- मंझौल, एक संवाददाता। 32 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 को माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल उलाव बेगूसराय में आयोजित होगा। बेगूसराय में चौथी बार राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। क्षेत्रीय समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने बताया कि आयोजन की तैयारी एवं कमेटियों का गठन जारी है। इस क्रम में स्कूल के प्राचार्य शीतल देवा,निदेशक डा.मनीष देवा एवं स्कूल के शिक्षकों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है। इसमें विज्ञान शिक्षक ललितेश्वर प्रसाद तथा अनुमंडल समन्वयक राजेश भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि हर पल हर क्षण मेरा इस कार्यक्रम के लिए सहयोग रहेगा। बेगूसराय चौथी बार विज्ञान के इस महाकुंभ का आयोजन ह...