फतेहपुर, मार्च 11 -- खखरेरु। फैजाबाद अयोध्या के डाक्टर भीमराव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में धाता ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय घरवासीपुर के छात्र पंकज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि अपने विद्यालय समेत विभाग का मान बढ़ाया है। पिछले दिनों हुई जनपद एवं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चैम्पियन रहे पंकज कुमार पुत्र राम मिलन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की लम्बी कूद में भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा है। बीईओ संजय कुमार सिंह टीम को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...