छपरा, अप्रैल 19 -- एकमा। लखीसराय के आरके हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप अप्रैल 2026 में मुजफ्फरपुर टीम की ओर से खेलते हुए एकमा नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी तारा पंडित ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को खिताब दिलाया। तारा की बेहतरीन खेल प्रतिभा और दमदार प्रदर्शन से टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की। तारा की इस उपलब्धि से एकमा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। रविवार को एकमा पहुंचने पर तारा पंडित के घर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य पार्षद श्वेता रानी ने मिठाई खिलाकर, फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तारा ने एकमा का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है और आगे राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.