बगहा, मार्च 27 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिला फुटबॉल संघ द्वारा शुक्रवार को लखीसराय में आयोजित होने वाली बिहार राज्य महिला फुटबॉल चैंपियनशिप - 2026 के लिए पश्चिमी चंपारण के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी गई है। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए पश्चिम चंपारण के 20 खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है। जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. इन्तेसारुल हक ने टीम की घोषणा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जिले की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में स्थान दिया गया है और यह टीम निश्चित रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर जिले का मान-सम्मान बढ़ाएगी। इस टीम में टाउन क्लब नरकटियागंज की 17 खिलाड़ियों एवं वेस्ट चंपारण विमेंस फुटबॉल क्लब, बेतिया की 3 खिलाड़ियों को जबकि 2 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप स्थान दिया गया है।चयनित टीम आगामी प्रतियोगित...