रामगढ़, दिसम्बर 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि । राज्य शिक्षा और साक्षरता मिशन, झारखंड के तत्वावधान में रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में रामगढ़ स्थित श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 के छात्र ईशान सलूजा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किया है। ईशान की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, बरियातू परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें झारखंड भर से आए विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट और प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 36,099 प्रतिदर्श शामिल थे, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद केवल 134 विद्यार्थियों को अंतिम चरण यानी राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिला।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.