भभुआ, फरवरी 27 -- (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की जिला स्तर की टीम शुक्रवार को रवाना हो गई। टीम का नेतृत्व उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनहन के शिक्षक ब्रजेश कुमार कर रहे हैं। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में जिले के होनहार विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। निबंध प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय सोनहन की नौवीं कक्षा की छात्रा सोनाक्षी कुमारी भाग लेंगी, जबकि क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री गांधी स्मारक प्लस टू हाई स्कूल चैनपुर की 11वीं कक्षा के छात्र रितिक कुमार मौर्य अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देंगे। जिला शिक्षा विभाग ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विज्ञान दिवस पर इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में वैज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.