श्रावस्ती, फरवरी 3 -- कटरा। उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लखनऊ की ओर से आयोजित पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में श्रावस्ती के शिक्षक ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर सामाजिक विज्ञान वर्ग में पी एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर के शिक्षक विवेक पटेल ने प्रतिभा का अद्भुत परिचय देते हुए प्रदेश के टॉप10 में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सामाजिक विज्ञान विषय को कला और क्राफ्ट के माध्यम से सरल व रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से सराहा। उच्च प्राथमिक स्तर सामाजिक विज्ञान वर्ग में शिक्षक विवेक पटेल ने नवाचारी शिक्षण सामग्री और प्रभावी प्रस्तुतीकरण के बल पर सफलता अर्जित की। खण्ड शिक्षा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.