राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजय ने जीता सोना
पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- पिथौरागढ़। मिशन इंटर कॉलेज में कक्षा-9वीं के छात्र विजय सिंह बिष्ट ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। बागेश्वर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में विजय ने शानदार प्रदर्शन किया। अब वह कोहिमा नागालैंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पदक जीतने पर प्रधानाचार्य जीवन जोशी, जीव विज्ञान प्रवक्ता निकांक्षा चंद सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- पहली बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन बनने का खिताब जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.