मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। शहर के बॉक्सिंग खिलाड़ी रितिक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही नेशनल कैंप में भी अपना स्थान पक्का कर लिया। अंडर 19 यूथ पुरुष उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन श्री मूलचन्द्र त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हापुड़ में हुआ। जिसमें (90) भार वर्ग में शहर के रितिक ने रजत पदक प्राप्त किया। साथ ही नेशनल कैंप के लिए भी चयनित किए। इनकी इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजीव गोयल, महासचिव व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एसके क्षेत्री, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, अजीत अग्रवाल आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.