राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बूटा के खिलाड़ियों ने जीते पदक
बरेली, जुलाई 22 -- यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रथम राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप, फिरोजाबाद में बरेली यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन (बूटा) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पद हासिल किए। इसमें प्रदेश भर से करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर में सांची सिंह, कैडेट में अदिति तिवारी और अभिनव यादव, जूनियर में रूप ने स्वर्ण पदक जीते। आरव सिंह, ईशु वर्मा और सजत ने रजत एवं काव्या कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बेसिक शिक्षा विभाग के भानु प्रताप सिंह ने भी अपने वर्ग में स्वर्ण जीता। बरेली लौटने पर अध्यक्ष संजय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन कुमार, उपाध्यक्ष हरपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.