सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- बांसी। रतन सेन इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से जूनियर बालक कबड्डी टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन करने के बाद 14 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 12 से 13 सितंबर 2026 तक बस्ती में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार साह, दौलत बाबू गुप्त, मनोज चौरसिया, चंद्रभान मौर्य, स्पर्श वर्मा, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...