बोकारो, नवम्बर 19 -- कथारा, प्रतिनिधि। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में डीएवी कथारा के तीन विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान ने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए इस उपलब्धि के लिए कला शिक्षक संजय महतो को भी शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में दो समूह निर्धारित थे। समूह अ वर्ग पांचवी, छठी और सातवीं के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित था जबकि समूह ब आठवीं, नवमी और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए संरक्षित था। प्रतियोगिता का विषय था एक ग्रह, एक अवसर ऊर्जा बचाएं तथा ऊर्जा संरक्षण मेरी जिम्मेदारी, हमारा भविष्य। विगत दिनों विद्यालय स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और श्रेष्ठ कृतियां रांची भेजी गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.