राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाह्नवी ने जीता कांस्य पदक
कौशाम्बी, जून 21 -- राज्य स्तरीय सिंगा-माका, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर पेनकॉक सिलाट चैंपियनशिप में कौशाम्बी की जाह्नवी ने परचम लहराया है। प्रतियोगिता में जाह्ववी ने कांस्य पदक पर कब्जा करके अपना व जिले का नाम रोशन किया है। लखनऊ में 19 व 20 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सिंगा-माका का आयोजन हुआ। सब जूनियर व जूनियर और सीनियर पेन फॉक सिलाट चैंपियनशिप में कौशाम्बी की जाह्नवी शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जाह्ववी ने इस खेल में अपना लोहा मनवाया। जाह्ववी ने कांस्य पदक हासिल किया। समापन समारोह में जनरल सेक्रेटरी यूपी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, कराटे एसोसिएशन यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने जाह्ववी को पदक व प्रशस्ति पत्र दिया। जाह्नवी की इस उपलब्धि पर कौशाम्बी कराटे एसोसिएशन की अध्यक्ष रीना शर्मा, सचिव अतुल सोनकर और उपाध्यक्ष नरेंद्र केसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.