देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। 36 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल चैंपियन घोषित हुआ है। विवादों के चलते चैंपियन की घोषणा होने में करीब डेढ़ माह का समय लग गया। गोरखपुर के चैंपियन बनने में देवरिया जनपद का सबसे बड़ा योगदान रहा। मंगलवार को अयोध्या में शिक्षकों ने सहायक शिक्षा निदेशक से ट्रॉफी प्राप्त की। बीते 09 मार्च से अयोध्या में राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। 12 मार्च को घोषित परिणाम के आधार पर वाराणसी मंडल चैंपियन बन गया। गोरखपुर मंडल दूसरे स्थान पर था। गोरखपुर मंडल के सभी जिला व्यायामों ने इस पर एतराज जताया व सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या को शिकायती पत्र दिया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यी टीम गठित की गई। कमेटी की रिर्पोट के आधार पर गोरखपुर मंडल को चैंपियन घोषित...