रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर। तीसरी उत्तराखंड राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप एवं राष्ट्रीय चयन ट्रायल का आयोजन 28 फरवरी को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का संयुक्त आयोजन पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और डिसैबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी उत्तराखंड कर रहे हैं। चयनित खिलाड़ी 6 से 10 मार्च तक तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। संयोजक हरीश चौधरी ने बताया कि विभिन्न वर्गों में मुकाबले होंगे और विशेषज्ञ समिति प्रदर्शन के आधार पर चयन करेगी। अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.