राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में मुंगेर विवि के 12 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
मुंगेर, सितम्बर 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 12 एनएसएस स्वयंसेवकों ने मंगलवार को एएन कॉलेज, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 में प्रतिभाग किया। इनमें छह महिला और छह पुरुष स्वयंसेवक शामिल रहे। उनके साथ कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने भी शिविर में भाग लिया। विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि, शिविर में करीब 200 प्रतिभागियों की चार स्तरीय चयन प्रक्रिया हुई। पहले चरण में शारीरिक फिटनेस के तहत ऊंचाई एवं वजन की जांच की गई। इसके बाद परेड ट्रायल, एनएसएस गतिविधियों से संबंधित साक्षात्कार और भोजनावकाश के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर 2026 में राष्ट्रीय सेवा योजना के 13 स्वयंसेवकों ने लिया भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.