मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- मुजफ्फरनगर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन अवॉर्डी संजीव बालियान, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और राहुल चोपड़ा उपस्थित रहे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने अतिथियों का बुके और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में बाल कल्याण समिति के राजीव कुमार का विशेष सहयोग रहा।प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न पूल्स के बीच कड़े मुकाबले होंगे। पूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.