राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता बरेली में 26 से
बरेली, अप्रैल 19 -- बरेली। आर्म्स रेसलिंग फेडरेशन की ओर से 26 अप्रैल को राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता बरेली में होने जा रही है। अरमान पंजा लीग यूपी चैंपियनशिप मिनी बाईपास स्थित जिम में होगी। जिला सचिव नदीम खान ने बताया कि चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के भार के अनुसार कुल आठ ग्रुप बनाए गए हैं, जो 50 किग्रा से लेकर 85 से अधिक किग्रा भार वर्ग तक होंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। विजयी और सफल खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.