औरंगाबाद, मार्च 12 -- पटना में आयोजित राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला में औरंगाबाद जिले के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा तैयार शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन सराहनीय रहा। राज्य के सभी जिलों से चयनित शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत टीएलएम का मूल्यांकन किया गया, जिसमें नवाचार और उपयोगिता के आधार पर प्रत्येक विषय में पांच शिक्षकों के टीएलएम को उत्कृष्ट घोषित किया गया। अंग्रेजी विषय में मध्य विद्यालय भरथौली, औरंगाबाद के शिक्षक अंसारी शाहरुख का टीएलएम तृतीय स्थान पर उत्कृष्ट घोषित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से औरंगाबाद के शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। इससे पहले जिला स्तर पर आयोजित निपुण टीएलएम मेले में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने टीएलएम के साथ राज्...