बोकारो, अगस्त 9 -- बोकारो। राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी शनिवार को जिला परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत बोकारो पहुंचे। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उनके आगमन पर उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला भ्रमण के दौरान देवेश तिवारी रविवार को ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन, लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष चर्चा की जाएगी। अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी और प्रगति प्रतिवेदन तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...