सीवान, जुलाई 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में दलित मुस्लिम चेतना मंच ने 26 जुलाई रविवार को राज्य स्तरीय दलित-मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारी व आयोजन को लेकर शुक्रवार को जैक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रेस वार्ता की। दलित मुस्लिम चेतना मंच के संयोजक डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने कहा कि सम्मेलन में पूर्व विधायक व बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद खान मुख्य वक्ता होंगे। पटना व दिल्ली के कई दलित विचारक, सामाजिक चिंतक, मानवाधिकार कार्यकर्ता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दलित चिंतक अमर आजाद ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र की वास्तविक पहचान यह है कि समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को भी बिना भेदभाव के न्याय मिले। अजय पासवान ने कहा कि दलितों, मुसलमानों व अन्य ...